SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Indore Crime: पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, पुलिस से बोला- पंखे में फंस गई थी साड़ी, बच्चों को भी रात भर झूठे बयान रटाए

Indore Crime: पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, पुलिस से बोला- पंखे में फंस गई थी साड़ी, बच्चों को भी रात भर झूठे बयान रटाए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:     पति और पत्नी के बीच ठेकेदार से रुपए लेने पर विवाद हुआ था। गुस्से में पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद रात भर हत्या को आत्महत्या में तब्दील करने पर जुट गया। बच्चों से भी झूठ बुलवाया, लेकिन पुलिस ने अकेले में बात की, तो बड़ा बेटा टूट गया
  • चौकीदारी करता था परिवार और झोपड़ी में रहता था
  • पत्नी भी काम करती थी, उसी के पैसों पर हुआ विवाद
  • आरोपी पति पर केस दर्ज कर किया गया गिरफ्तार
 लसूड़िया थाना क्षेत्र में पति ने विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। रातभर हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश करता रहा। छोटे बच्चों को भी उसने झूठे बयान रटाए।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्चे से अकेले में पूछताछ की, तो टूट गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
naidunia_image

चौकीदारी करता था परिवार, झोपड़ी में रहता था

  • टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, 46 वर्षीय शीला निवासी सिद्ध विहार कॉलोनी की मौत हुई है। शीला और उसका पति मदन ज्ञानशीला कॉलोनी में चौकीदारी करते है। दोनों झोपड़ी बनाकर दो बच्चों के साथ कॉलोनी में ही रहते हैं।
  • शीला मजदूरी भी करती थी। सोमवार रात रुपयों को लेकर विवाद हो गया। ठेकेदार से रुपए न लेने की बात पर मदन ने शीला के साथ मारपीट कर डाली। गुस्से में उसने शीला का गला घोंट दिया। दम घुटने से शीला की मौत हो गई।
  • मदन रात भर हत्या को आत्महत्या बताने में जुट गया। सबसे पहले वह खुद ऑटो रिक्शा से एक डॉक्टर के पास दिखाने ले गया। मृत बताने पर घर लेकर आया और शव को पलंग पर लिटा दिया।
  • मदन के दो बेटे हैं। एक की उम्र 8 साल और दूसरे की 5 साल है। उसने बच्चों से कहा कि पुलिस पूछताछ करेगी। तुम बता देना कि मम्मी की साड़ी पंखे में अटक गई थी।
  • उजाला होने पर मदन ने कॉलोनी के रहवासियों को बुलाया और कहा कि उसकी पत्नी मर गई। झोपड़ी में पंखा नीचे है। गलती से साड़ी पंखे में अटक गई और दम घुटने से शीला की मौत हो गई।

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us