SUBSCRIBE NOW

Home » व्यापार » मप्र में 10 प्रतिशत महंगी हो सकती है शराब, टैक्‍स बढ़ने के बाद 350 रुपए प्रूफ लीटर वाली हो जाएगी 385 की

मप्र में 10 प्रतिशत महंगी हो सकती है शराब, टैक्‍स बढ़ने के बाद 350 रुपए प्रूफ लीटर वाली हो जाएगी 385 की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   वर्तमान वित्तीय वर्ष में 15 हजार करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य है। इसमें से 12500 करोड़ का राजस्व मिल चुका है। इस माह यह लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके मुकाबले वर्ष 2025-26 के लिए किए गए शराब ठेकों के समूहों की नीलामी से 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक मिलने की उम्मीद है।
  • सरकार ने शराब पर वैट बढ़ाने का लिया है निर्णय।
  • मनमाने दाम नहीं बढ़ा सकेंगी कोई शराब निर्माता कंपनी।
  • नियमानुसार एक लीटर के बराबर एक प्रूफ लीटर होता है।

मध्य प्रदेश में शराब के दाम 10 प्रतिशत बढ़ सकते हैं। वजह यह है कि राज्य सरकार ने शराब पर 10 प्रतिशत वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) बढ़ाने का निर्णय लिया है। उदाहरण के लिए शराब पर वैट 350 रुपये प्रूफ लीटर था, 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर यह 385 रुपये प्रूफ लीटर हो जाएगा। बता दें कि एक लीटर के बराबर एक प्रूफ लीटर होता है।

naidunia_image

  • हालांकि, वैट बढ़ाने के साथ ही आबकारी विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि शराब निर्माता कंपनी मनमाने तरीके से शराब का मूल्य नहीं बढ़ा सकेंगी।
  • दरअसल, शराब निर्माता कंपनी का तर्क होता है कि उनकी शराब विभिन्न राज्यों में विक्रय की जाती है।
  • ऐसे में दूसरे राज्यों से तुलना कर शराब की कीमत में वृद्धि की जाती है।
  • लेकिन अब शराब की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और (एमआरपी) मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में शराब पर वैट और कीमत की तुलना कर जो राज्य के अनुकूल होगा, उसके आधार पर ही शराब का मूल्य तय किया जाएगा।

naidunia_image

31 जिलों में शराब के ठेकों की ई-टेंडरिंग और बिड से होगी नीलामी

मध्य प्रदेश में 21 जिलों में शराब ठेकों की 100 प्रतिशत नीलामी की जा चुकी है। 81 समूहों ने शराब के ठेके उठाए हैं। अब 31 जिलों में शराब के ठेके होना है। नीलामी की प्रक्रिया के बावजूद जबलपुर और दमोह सहित अन्य जिलों में ठेके नहीं उठ पा रहे हैं। यहां ई-टेंडरिरंग और बिडिंग से नीलामी की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us