SUBSCRIBE NOW

Home » मनोरंजन » Bhagoria Festival Photo: झाबुआ सहित पूरे अंचल में जमकर बिखरे भगोरिया के रंग, देखें तस्वीरें

Bhagoria Festival Photo: झाबुआ सहित पूरे अंचल में जमकर बिखरे भगोरिया के रंग, देखें तस्वीरें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    झाबुआ में रविवार को भगोरिया मेले(Bhagoriya 2025) की मस्ती इस कदर थी कि देखते ही बन रही थी। चारों तरफ से वाहन आ रहे थे, जिनमें हजारों की भीड़ थी। ढोल-मांदल की लय पर लोकनृत्य और नए परिधान में सजे-धजे ग्रामीणों की उल्लास के साथ मेला स्थल पर उपस्थिति यह बता रही थी कि कोई बड़ा उत्साह मन रहा है।
  • झाबुआ में भगोरिया मेले का आयोजन, दिखी आदिवासी संस्कृति।
  • भगोरिया मेले में उमड़ी भीड़, दिखा लोकनृत्य का जलवा।
  • आलीराजपुर में भगोरिया मेले की तैयारी, बदली यातायात व्यवस्था।

 रविवार को झाबुआ में भगोरिया मेले की मस्ती इस कदर थी कि देखते ही बन रही रही थी। चारों तरफ से वाहन आ रहे थे, जिनमें हजारों की भीड़ थी। दोपहर एक बजते के बाद तो शहर में ऐसा लगा मानो पांव रखने की जगह ही नहीं बची है।

ढोल-मांदल की लय पर लोकनृत्य और नए परिधान में सजे-धजे ग्रामीणों की उल्लास के साथ मेला स्थल पर उपस्थिति यह बता रही थी कि कोई बड़ा उत्साह मन रहा है। इस पल को देखकर हर कोई उत्साहित था। वजह साफ थी कि साल में एक बार ही यह पर्व आता है। इस उत्सव मनाने के लिए 200 से अधिक गांव के लोग झाबुआ आए थे।

naidunia_image

झाबुआ के मेले का विशेष महत्व

जिला मुख्यालय होने से हमेशा से ही झाबुआ का मेला विशेष अहमियत रखता आया है। यह था नजारा थांदला गेट से लेकर बस स्टैंड तक के मार्ग पर, उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पर और बस स्टैंड पर मेला मुख्य रूप से आयोजित हुआ।

naidunia_image

झूले- चकरी व खाद्यान्न सामग्री का आनंद उत्कृष्ट खेल मैदान पर लिया जा रहा था। बस स्टैंड पर भगोरिया नृत्य का तड़का लगा हुआ था, तो बाजार में चहल पहल लगातार जारी थी। सुबह 10 से ही शुरू हो गया था आना।

naidunia_image

कई स्थानों पर रही भीड़

रविवार को मेला देखने के लिए ग्रामीणों का सुबह 10 से ही आना शुरू गया था। जो दोपहर तक चलता रहा। दोपहर करीब 12 बजे मेला स्थल पर तो अच्छी-खासी भीड़ उमड़ गई थी।

naidunia_image

मेलास्थल के अलावा शहर के कई स्थानों पर भीड़ लगी रही। लोगों को पैदल निकलने में भी दिक्कतें आई।

naidunia_image

आलीराजपुर में भगोरिया आज यह रहेगी यातायात व्यवस्था

आलीराजपुर: जिला मुख्यालय पर सोमवार को लगने वाले भगोरिया हाट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

naidunia_image

चांदपुर, आंबुआ, नानपुर, उमराली की ओर से आने वाले भारी वाहन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। सुबह 11 बजे से चार पहिया वाहनों का नो व्हीकल जोन रहेगा।

naidunia_image

मेला क्षेत्र में 100 सीसीटीवी कैमरे

आंबुआ से आने वाले वाहनों की पार्किंग कॉलेज मैदान पर, चांदपुर से आने वाले वाहनों की पार्किंग वीरेंद्र ढाबे के पीछे, सोरवा रोड से आने वाले वाहन कब्रस्तान के सामने, उमराली रोड के वाहन साईं सिटी के सामने, सेमलपाटी से आने वाले वाहनों की पार्किंग सेमलपाटी मैदान, नानपुर से आने वाले वाहनों की पार्किंग तीखी इमली पर रहेगी। मेला क्षेत्र में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us