सीमा सिंह शहडोल -: केशवाही चौकी तिराहे पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव एक गोली कांड मामले का जायजा लेकर मुख्यालय लौट रहे थे।
दुर्घटना में दिनेश यादव और गणेश नामदेव नाम के दो युवक घायल हुए। दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिनेश यादव के सिर में गंभीर चोट आई। एसपी श्रीवास्तव ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और केशवाही चौकी की पुलिस को मौके पर बुलाया।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दिनेश यादव की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। गणेश नामदेव की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।







