सीमा सिंह शहडोल -: सर्राफा व्यापारी प्रिंस सोनी और उनके साथी बरगाही केशवाही हाट बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने दोनों के पैरों में गोलियां मारीं।
घायल अवस्था में दोनों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।
गिरवा बाजार से पीछा करते हुए चलती बाइक में की फायरिंग
सर्राफा कारोबारी प्रिंस सोनी शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार गिरवा में अपनी दुकान लगाने के बाद घर लौट रहे थे। तभी मलया और जमड़ी तिराहे के पास दो अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार हमावरों ने गोली चलाई।
घायलों ने पुलिस को बताया कि यह बाइक गिरवा से ही उनका लगातार पीछा कर रही थी। रास्ते पर उन्होंने आवाज देकर बाइक रुकवाने का प्रयास किया जब हमने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी
पैर में गोली लगने के बाद भी बाइक चलाते रहे कारोबारी
जब प्रिंस सोनी ने गाड़ी नहीं रोका तो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। प्रिंस और राजेश दोनों के पैर में एक-एक गोली लगी लेकिन गोली लगने के बाद भी प्रिंस के ने हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी नहीं रोका और गाड़ी की स्पीड करते हुए आगे चलने लगे। इस दौरान बदमाशों ने कॉलेज तिराहा केशवाही तक पीछा किया ।
कस्बा देखकर लड़खड़ाकर बाइक से गिरा कारोबारी
जब प्रिंस केशवाही मस्जिद के पास पहुंचे तब उनकी हिम्मत घट गई और वह वहीं पर लड़खड़ाते हुए गिर गए तब लोगों को पता चला कि उनके ऊपर फायर हो गया है। गोली चल गई है। आनन-फानन में उनको हॉस्पिटल आया गया। जहां सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कारोबारी का बयान लिया और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
तलाश जारी है
थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में नाकेबंदी करके अज्ञात नकाबपोशों की तलाश जारी है। व्यापारी और उसके साथी को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। घायल कारोबारी के बयान दर्ज किए गए हैं। उसी के आधार पर जांच जारी है।







