SUBSCRIBE NOW

Home » जीवन शैली » Weather of MP: तेज चल रही हवा थमी, तो बढ़ने लगा पारा, होली से पहले धीमे-धीमे बढ़ेगी गर्मी

Weather of MP: तेज चल रही हवा थमी, तो बढ़ने लगा पारा, होली से पहले धीमे-धीमे बढ़ेगी गर्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    मध्य प्रदेश में लोगों ने मान लिया था कि ठंड की विदाई हो चुकी है, तभी मौसम ने यूटर्न लिया। जम्मू-कश्मीर के साथ ही हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी ने प्रदेश में एक बार फिर ठंड का अहसास करवा दिया। अब मौसम विभाग का मानना है कि हवा का रुख बदल रहा है और धीरे-धीरे गर्मी अपना असली रंग दिखाना शुरू कर देगी।
  • पहाड़ों में बर्फबारी के चलते ठंड की विदाई थमी
  • फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना
  • इसके असर से तेजी से बढ़ सकता है तापमान

 बर्फबारी के बाद जम्मू कश्मीर से आने वाली सर्द हवाओं की रफ्तार थम गई है। हवाओं के थमने से ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में पारा भी बढ़ने लगा है।

ग्वालियर अंचल में अभी रात के तापमान पर अधिक असर नहीं पड़ा है, लेकिन दिन के तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को रात का तापमान 11.8 डिग्री रहा। इसमें महज .2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिन का तापमान 31.6 डिग्री पहुंच गया। इसमें .9 डिग्री का इजाफा हुआ।

naidunia_image

क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी दो दिन अभी तापमान में इसी गति से इजाफा होगा। इसके बाद 9 मार्च को सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अंचल के मौसम में बदलाव आएगा।
  • यदि जम्मू कश्मीर के साथ ही अन्य पहाड़ी राज्यो में बर्फबारी या बारिश हुई तो अंचल में भी तापमान में गिरावट हो सकती है। लेकिन विक्षोभ सक्रिय होने के शुरुआती दिनों में तापमान बढ़ सकता है।
  • मौसम विभाग की मानें तो हफ्ते के अंत तक अधिकतम तापमान के 33 डिग्री के पार पहुंचने के आसार हैं। इसके बाद, अगले सप्ताह तक यह 34 से 35 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान के 16 से 18 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • इन मौसमी बदलावों से अंचल में गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अंचल के मौसम का मिजाज आगामी दिनों में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभों पर निर्भर करेगा। यदि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे तो तापमान बढ़ेेगा।
  • आगामी दो दिन पूरी तरह से शुष्क रहेंगे और न तो बूंदाबांदी के आसार हैं और न ही बादल छाने के। मौसम विभाग के अनुसार, होली के बाद पूरे प्रदेश में तेजी से तापमान बढ़ेगा।

मार्च के महीने में दिसंबर सा जाड़ा, रात में सिहरा रही ठंडी हवा

इस बीच जबलपुर से खबर है कि मार्च के महीने में सर्द ऋतु की विदाई हो जाती है वहीं इस बार ठंड ठहर सी गई है। मार्च के महीने में दिसंबर सा जाड़ा महसूस हो रहा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाके में ठंड का असर दोबारा बढ़ गया है।

उत्तर-पश्चिमी से आ रही ठंडी हवा से जबलपुर व संभाग के जिले भी सर्दी महसूस हो रही है। रात का न्यूनतम तापमान फिर 9.0 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। जिससे रात में ठंड का असर जहां बढ़ गया है वहीं उत्तरी बर्फीली हवा से गलन वाली ठंड महसूस हो रही है।

होली के बाद बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग नो मार्च को हिमालयीन क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के अलाव कोई अन्य मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में 12 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से होली के बाद गर्मी का असर बढ़ सकता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us