SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के बटुरा में 50 से अधिक खदानें बंद:जेसीबी से भरवाई मिट्टी; अवैध कोयला निकालने पर कार्रवाई

शहडोल के बटुरा में 50 से अधिक खदानें बंद:जेसीबी से भरवाई मिट्टी; अवैध कोयला निकालने पर कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल    शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा में जिला प्रशासन ने अवैध कोयला खदानों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रशासन ने शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से इन खदानों को मिट्टी से भरवाकर बंद करवा दिया है। दोपहर से प्रशासन किया कार्रवाई लगातार जारी है।

खनन माफिया सोन नदी के किनारे फिर से काले कवैध खदान संचालित कर ली थी। यहां से प्रतिदिन हजारों टन कोयला अवैध तरीके से निकाला जा रहा था। जिस पर यह कार्रवाई की गई है।
 हादसे के बाद कार्रवाई

यह कार्रवाई हाल ही में हुई एक दुर्घटना के बाद की गई है, जिसमें अवैध कोयला खनन के दौरान एक दंपती की मौत हो गई थी। इस क्षेत्र में कोयला माफिया गुफानुमा खदानों से जान जोखिम में डालकर अवैध खनन और परिवहन करते थेI

50 से अधिक खदानें की बंद

माइनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पचास से अधिक ऐसी अवैध खदानों को चिह्नित किया। सभी खदानों को जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर बंद किया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई अवैध खनन पर रोक लगाने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us