SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत, पति-ससुर गंभीर:शहडोल में कथा कार्यक्रम में खाना खाया था, पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

फूड प्वाइजनिंग से महिला की मौत, पति-ससुर गंभीर:शहडोल में कथा कार्यक्रम में खाना खाया था, पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह,शहडोल-   शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव में एक पारिवारिक कथा कार्यक्रम से खाना खाकर लौटे परिवार को फूड प्वाइजनिंग हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और ससुर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गुरुवार रात की है।

विक्रम सिंह, उनकी पत्नी अंजू सिंह और उनके पिता अपने ही मोहल्ले में रहने वाले विक्रम के भाई के यहां कथा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। खाना खाकर घर लौटने के बाद रात में सोते समय तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने तुरंत तीनों को सिविल अस्पताल ब्यौहारी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही अंजू सिंह की मौत हो गई।
उपनिरीक्षक मोहन पड़वार ने बताया कि

,, डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में फूड प्वाइजनिंग को मौत का कारण बताया है। फिलहाल विक्रम सिंह और उनके पिता का सिविल अस्पताल ब्यौहारी में इलाज जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

,,

पुलिस को अस्पताल से मिली तहरीर के आधार पर मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us