SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में 6.70 लाख का ट्रक कबाड़ में कटवाया:मालिकाना हक के विवाद में विक्रेता ने कबाड़ी को दिया ट्रक

शहडोल में 6.70 लाख का ट्रक कबाड़ में कटवाया:मालिकाना हक के विवाद में विक्रेता ने कबाड़ी को दिया ट्रक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल – शहडोल जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मालिकाना हक के विवाद में एक 12 चक्का ट्रक को कबाड़ में कटवा दिया गया।

अमलाई थाना पुलिस के अनुसार, ओपीएम अमलाई ईंटा भट्ठा निवासी आसिफ खान ने एक वर्ष पूर्व पिंटू उर्फ शंभूनाथ मिश्रा से 6 लाख 70 हजार रुपए में एक ट्रक खरीदा था। सौदे में 30 हजार रुपए नकद देकर ट्रक अपने नाम करवा लिया और शेष राशि किश्तों में चुका रहा था। 20 जनवरी को फॉरेस्ट कॉलोनी के पास से ट्रक अचानक गायब हो गया।

जांच में पता चला कि विवादित ट्रक को शहडोल के मुन्ना कबाड़ी के यहां कटवाया जा रहा था। सूचना मिलते ही अमलाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधकटे ट्रक को जब्त कर लिया और उसे सोहागपुर पुलिस की कस्टडी में रख दिया।
शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं। विक्रेता का कहना है कि उसे ट्रक का पूरा भुगतान नहीं मिला, जबकि क्रेता का आरोप है कि उसकी गाड़ी को बिना पूछे उठाकर कबाड़ी को दे दिया गया। पुलिस ने अनधिकृत रूप से ट्रक काटने के प्रयास के लिए पिंटू शर्मा और कबाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us