सीमा सिंह,शहडोल- शहडोल जिले में आयोजित अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच में केरल और मुंबई की टीम के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। धनपुरी नगरपालिका की ओर से आयोजित इस अंतर्राज्यीय टूर्नामेंट में सांई सेंटर कोल्लम केरल और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स क्लब मुंबई की टीमें आमने-सामने थीं।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच किसी मुद्दे को लेकर तनाव पैदा हो गया। मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। इस दौरान सुभाष स्टेडियम में भाजपा मंत्री और कई विधायकों भी मौजूद थे।
मैदान में उपस्थित पुलिस बल ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें खिलाड़ियों के बीच हुई झड़प साफ देखी जा सकती है।







