SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » क्रिप्टोकरेंसी की अंधी कमाई ने बिगाड़ी नीयत, दोस्त ने किया दोस्त का अंधा कत्ल, ऐसे हुआ खुलासा……

क्रिप्टोकरेंसी की अंधी कमाई ने बिगाड़ी नीयत, दोस्त ने किया दोस्त का अंधा कत्ल, ऐसे हुआ खुलासा……

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Madhya Pradesh . 03 Jan 2025 . Saniya Ansari

हत्यारोपी भार्गव ने मृतक को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश की सलाह दी थी, लेकिन निवेश किए हुए पैसे नेअंधाधुंध कमाई की तो आरोपी की नीयत खराब हो गई और उसने मृतक को मुनाफे की राशि लौटाने के बजाय उसकी हत्या के लिए अपने चार दोस्तों को सुपारी दे दी.

 

बालाघाट जिले में एक युवक के अंधे कत्ल के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. मृतक के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि मृतक की हत्या को उसके दोस्त ने अंजाम दिया, क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी में हुई अंधाधुंध कमाई ने उसकी नीयत खराब कर दी थी.

 

आरोपी ने क्रिप्टोकरेंसी में अंधाधुंध कमाई का सब्जबाग दिखाकर पैसे मांगे

रिपोर्ट के मुताबिक क्रिप्टोकरेंसी में अंधाधुंध कमाई का सब्जबाग दिखाकर आरोपी भार्गव शिवहरे ने वाहनों के शौंकीन मृतक दयानंद नगपुरे से लाखों रुपए लिए थे, लेकिन क्रिप्टोकरेंसी में उसकी आशा से अधिक हुए मुनाफे ने आरोपी की नीयत खराब कर दी और उसने मुनाफे के पैसे देने के बजाय दोस्त को ही किनारे लगा दिया.

 

दोस्त दयानंद की हत्या के लिए आरोपी ने बाकायदा 3 लाख की सुपारी दी

बताया जाता है क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग सिद्धहस्त आरोपी भार्गव को दोस्त दयानंद नगपुरे द्वारा बार-बार तकादा किए जाने से परेशान हो गया और एक महीने पहले अपने दोस्तों की मदद से मृतक को रास्ते से हटाने के लिए योजना बना ली थी. आरोपी ने दोस्त दयानंद की हत्या के लिए दो दोस्तों को बाकायदा 3 लाख की सुपारी दी थी.

 

जाइलो कार में बैठकर आए मृतक का गला कसकर आरोपी ने कर दी हत्या  

अंधे कत्ल का खुलासा करने वाली पुलिस ने बताया कि आरोपी भार्गव शिवहरे ने मृतक दयानंद को पैसा देने के बहाने एक गाड़ी में ग्राम खुटिया ले गया, जहां घात लगाए बैठे उसके 4 साथी क्रमशः जैकी, नीलेश शंकर नगपुरे और कृष्णा ने गाड़ी में बैठे मृतक का गला तार से कसकर मार दिया.

 

हत्या के बाद आरोपी ने जाइलो कार की स्क्रीन और मोबाइल फोन जला दिया

पुलिस के मुताबिक आरोपी भार्गव शिवहरे ने साथी आरोपियों के साथ मिलकर मृतक के शव को गाड़ी की पीछे की सीट पर रखकर गाड़ी को जंगल में छुपा दिया.  आरोपी इतना शातिर था कि उसने जीपीएस से ट्रैक होने वाली जाइलो कार की स्क्रीन और मृतक का मोबाइल फोन जलाकर राख कर दिया था.

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us