SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Madhya Pradesh: उज्जैन के वकील से था डॉक्टर की पत्नी का लव अफेयर, सुपारी देकर हत्या की आशंका

Madhya Pradesh: उज्जैन के वकील से था डॉक्टर की पत्नी का लव अफेयर, सुपारी देकर हत्या की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Madhya Pradesh . 30 Dec 2024 . Saniya Ansari

इंदौर में डॉक्टर हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने पत्नी के प्रेमी पर सुपारी देकर हत्या कराने की आशंका जताई है। मामले में उज्जैन के वकील संतोष शर्मा की तलाश की जा रही है।

डॉ. सुनील साहू हत्याकांड में चौंकाने वाला राजफाश हुआ है। पुलिस उज्जैन के वकील संतोष शर्मा की तलाश में जुटी है। संतोष का डॉ. सुनील की पत्नी सोनाली से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशंका है कि उसी ने सुपारी देकर हत्या करवाई है।

पत्नी और साले की भूमिका की जांच की जा रही है। वीआईपी परस्पर नगर निवासी 29 वर्षीय डॉ. सुनील की शुक्रवार रात कुंदन नगर स्थित क्लीनिक (जीवन धारा) में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस शनिवार को उज्जैन के नीलगंगा क्षेत्र पहुंची तो सफेद कार (एसयूवी) मिली।

 

पत्नी ने प्रेम-प्रसंग की बात कबूल कर ली

रविवार रात एसीपी रुबीना मिजवानी ने राजेंद्र नगर थाने में पूछताछ की तो उसने संतोष से प्रेम-प्रसंग की बात स्वीकार ली। अफसरों का दावा है कि हत्या सुपारी देकर करवाई है। गोली मारने वाले शूटर की लोकेशन उत्तर प्रदेश की मिल रही है। जोन-1 के डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम गठित की है।

 

पत्नी ने प्रेम-प्रसंग की बात कबूल कर ली

रविवार रात एसीपी रुबीना मिजवानी ने राजेंद्र नगर थाने में पूछताछ की तो उसने संतोष से प्रेम-प्रसंग की बात स्वीकार ली। अफसरों का दावा है कि हत्या सुपारी देकर करवाई है। गोली मारने वाले शूटर की लोकेशन उत्तर प्रदेश की मिल रही है। जोन-1 के डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम गठित की है।

 

फुटेज से मिला सुराग

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो सफेद रंग की एसयूवी कार से बदमाश भागते दिखे। कार वीआईपी परस्पर नगर, विज्ञान नगर, विदुर नगर की तरफ घूम रही थी। इससे प्रेम प्रसंग की ओर जांच मुड़ गई। डॉ. सुनील के फोन में सोनाली की एक काल रिकॉर्डिंग मिली है।

सोनाली गोपुर चौराहा स्थित आईटी कंपनी (पीएंडपी) में एसीओ का काम करती है। कंपनी संचालक पुनीत वाधवानी एडवाइजरी फर्म को एल्गो सॉफ्टवेयर की सप्लाई करता है। संतोष की भी उज्जैन में एडवाइजरी फर्म है और उसका काम सोनाली के जिम्मे ही था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us