SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » Jaipur Tanker Blast: जयपुर टैंकर ब्लास्ट में रिटायर IAS लापता, कार जलकर राख; DNA से होगी पहचान….

Jaipur Tanker Blast: जयपुर टैंकर ब्लास्ट में रिटायर IAS लापता, कार जलकर राख; DNA से होगी पहचान….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Jaipur . 21 Dec 2024 . Saniya Ansari

 

jaipur tankar blast

 

राजधानी जयपुर में अजमेर रोड पर भांकरोटा के पास शुक्रवार सुबह एलपीजी से भरे टैंकर के यू-टर्न लेते समय भिड़ंत के बाद हुए गैस रिसाव और आग लगने (Jaipur Fire Incident) से हुए दर्दनाक हादसे ने राजधानी जयपुर को हिलाकर रख दिया। आग की लपटें तीन सौ मीटर तक फैलने से पूरा इलाका आग का गोला नजर आया।
इस हादसे के बाद से सेवानिवृत्त आइएएस करणी सिंह लापता हैं। घटना स्थल पर उनकी कार जलकर राख हो गई। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि मृतकों में से 5 की शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल लिया गया है। उनके परिजनों के आने पर ही डीएनए से मिलान कर शिनाख्त की जाएगी। उधर, हादसे में तीन मृतक पूरी तरह जल गए थे। उनकी पहचान भी डीएनए जांच से होगी।
14 लोगों की मौत

इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, इनमें कई तो जिंदा जल गए। 32 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें कई की स्थिति गंभीर है। अजमेर रोड पर हादसा इतना खतरनाक था कि आग के गोले उठते रहे और आस-पास के क्षेत्र में 41 वाहनों को चपेट में ले लिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us