SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » IT Action: मेंडोरी के जंगल में लावारिस खड़ी कार से मिला 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश…

IT Action: मेंडोरी के जंगल में लावारिस खड़ी कार से मिला 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Madhya Pradesh . 21 Dec 2024 . Saniya Ansari

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों से जारी आयकर विभाग की कार्रवाई में अधिकारियों काले धन के सेठों का एक बड़ा खजाना हाथ लगा है। भोपाल के करीब मेंडोरी के जंगल में एक कार से 40 करोड़ रुपये ज्यादा कीमत का सोना बरामद किया गया है। कार चंदन गौर के नाम पर बताई जा रही है, जो पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा से जुड़ा बताया जा रहा है।

IT Action: मेंडोरी के जंगल में लावारिस खड़ी कार से मिला 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश

 

भोपाल में अलग-अलग कारोबारियों के यहां आयकर विभाग और लोकायुक्त पुलिस के छापे के बाद शहर के पास मेंडोरी गांव में सुनसान जगह पर खड़ी कार में 54 किलो सोना और नौ करोड़ 82 लाख रुपये नकद मिले हैं।

पुलिस की सूचना पर भोपाल आयकर की टीम ने गुरुवार रात लगभग एक बजे कार का शीशा तोड़कर सोना व नकदी जब्त की। कार ग्वालियर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में चेतन गौर के नाम पर पंजीकृत है। चेतन पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा का करीबी बताया जाता है।

बता दें, सौरभ शर्मा के कार्यालय और आवास पर गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस का छापा पड़ा था। लोकायुक्त पुलिस को दोनों जगह से दो करोड़, 85 लाख रुपये नकद, करीब 50 लाख रुपये के आभूषण सहित दो करोड़ रुपये की अन्य संपत्ति की जानकारी मिली थी।

 

एक ही सवाल, आखिर किसका है यह सोना और पैसा
  • आयकर व लोकायुक्त पुलिस के सूत्रों के अनुसार संदेह है कि छापे के डर से ही सुनसान स्थान पर कार में सोना व नकदी छिपाकर रखी गई थी।
  • आयकर विभाग अब यह पता करने में लगा है कि सोना और करोड़ों रुपये किसके हैं। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को तीन बिल्डरों के यहां भी छापा मारा था।
  • इस नाते इस दृष्टिकोण से भी जांच की जा रही है कि संपत्ति उनकी तो नहीं है। आयकर विभाग का दावा है कि यह मध्य प्रदेश में सोने की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है।
  • कई मंत्रियों का करीबी रहा है सौरभ सौरभ शर्मा वर्ष 2015 में पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति से पुलिस कांस्टेबल बना था।
  • सात वर्ष सेवा में रहने के बाद वर्ष 2022 में स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर उसने रीयल एस्टेट का कारोबार प्रारंभ किया। भोपाल की पाश कालोनी ई-7 में उसका आवास और कार्यालय है।
  • प्रतिनियुक्ति पर परिवहन विभाग में रहते हुए सौरभ शर्मा एक-दो मंत्रियों का करीबी बन गया था। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने उसके यहां छापा मारा था।
  • वेतन मिला 40 लाख, संपत्ति बेहिसाब लोकायुक्त पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि सात वर्ष की सेवा में औसतन 50 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पाने वाले व्यक्ति के पास इतनी चल-अचल संपत्ति कैसे आ सकती है।
  • कुल मिलाकर सौरभ के वेतन से 40 लाख रुपये के लगभग आमदनी हुई होगी, लेकिन उसके पास से बरामद करोड़ों रुपये की संपत्ति ने जांच अधिकारियों को चौंका दिया है।

 

एक किलो का है एक बिस्किट

रातीबड़ थाने की पुलिस के माध्यम से आयकर विभाग को उक्त कार संबंधी सूचना मिली थी। आयकर के अधिकारी व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कार का शीशा तोड़कर गेट खोला तो बड़े थैलों में 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी हुई थीं। एक अन्य बैग में सोने के बिस्किट रखे थे। बिस्किट पर ही एक किलो वजन लिखा है। ऐसे 54 बिस्किट मिले हैं। इसके बाद आयकर अधिकारियों की दूसरी टीम 30 पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच टीम नकदी व बिस्किट लेकर आई। बरामद कार में आरटीओ लिखी पट्टी और दो हूटर लगे हुए हैं। सोने की कीमत 35 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

 

naidunia_image

 

पुलिस को दोनों जगह से दो करोड़ 85 लाख रुपए नकद, 50 लाख रुपए की ज्वेलरी और दो करोड़ रुपए की अन्य संपत्ति की जानकारी मिली थी। सौरभ शर्मा एक पूर्व मंत्री सहित कई अधिकारियों और नेताओं के करीबी बताए जाते हैं।

 

कार के ऊपर लगा था हूटर, नंबर प्लेट पर पुलिस का निशान

टोयोटा कार के ऊपर हूटर लगा हुआ था, नंबर प्लेट के पास पुलिस का निशान बना हुआ था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कोइ इस वाहन को ना रोके, इसलिए इस पर यह सब चीजें लगाई गईं थी। यह भी आशंका है कि अगर पुलिस की टीम समय पर यहां पहुंचकर जांच नहीं करती तो कार को किसी दूसरे स्थान पर भी ले जाया जा सकता था।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us