SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » Mumbai: ‘स्टंट कर रहा था नेवी ड्राइवर; किसी भी मुसाफिर को नहीं दी गई थी लाइफ जैकेट’

Mumbai: ‘स्टंट कर रहा था नेवी ड्राइवर; किसी भी मुसाफिर को नहीं दी गई थी लाइफ जैकेट’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Mumbai . 20 Dec 2024 . Saniya Ansari

मुंबई नाव हादसे में बचाए गए मुसाफिरों की तरफ से कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. एक मुसाफिर ने दावा किया है कि किसी भी यात्री को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी. वहीं दूसरे मुसाफिर ने दावा किया कि ड्राइवर स्टंट बाजी कर रहा था.

Mumbai Boat Accident: नाव में सवार हर व्यक्ति के लिए लाइफ जैकेट जरूरी, फिर  कैसे इतने लोग डूब गए? मुंबई हादसे के बाद उठे सवाल | Mumbai Boat accident  Collision with Navy

 महाराष्ट्र में मुंबई तट के नजदीक बुधवार को नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने क वजह से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 99 अन्य लोगों को बचा लिया गया. नौसेना की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया. यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रही थी.

इस हादसे को लेकर अब एक यह जानकारी आ रही है कि नाव पर सवार यात्रियों को लाइफ जैकेट नहीं दी गई, जिसकी वजह से कम से कम 13 लोगों की दुखद मौत हो गई. भयावह हादसे को याद करते हुए, एक पीड़ित ने बाद में मीडिया को बताया कि नाव पर सवार किसी भी यात्री को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी. गाजीपुर निवासी गौतम गुप्ता ने बताया कि नाव पर किसी के पास लाइफ जैकेट नहीं थी. उन्होंने बताया कि  टक्कर के बाद, हमने कई लोगों को पानी से बाहर निकाला और नाव पर चढ़ाया. गौतम गुप्ता के मुताबिक करीब 20 से 25 मिनट बाद नौसेना ने हमें बचाया, लेकिन तब तक हम अपनी मौसी को खो चुके थे.

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us