SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » रात के अंधेरे में SUV को लूटने का था प्लान, गाड़ी रुकवाकर खिड़की खोली तो उल्टे पांव भागने लगे लुटेरे….

रात के अंधेरे में SUV को लूटने का था प्लान, गाड़ी रुकवाकर खिड़की खोली तो उल्टे पांव भागने लगे लुटेरे….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Hariyana . 20 Dec 2024 . Saniya Ansari

हरियाणा के गुरुग्राम में कुछ लुटेरों रात के वक्त राहगीरों को लूटने का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक वो सामने से आ रही एक गाड़ी का बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे. जैसी ही गाड़ी नजदीक पहुंची तो उन्होंने प्लान के मुताबिक टॉर्च मारकर गाड़ी रुकवाई और बंदूक भी तान दी लेकिन इसके बाद उन्हें उलटे पांव भागना पड़ गया.

तीन हथियारबंद लोगों का गिरोह राहगीरों को निशाना बनाने के लिए रात के अंधेरे में घात लगाए बैठा था. मंगलावर को गुड़गांव के सेक्टर 72 मौजूद इस लुटेरे गैंग की उस समय शामत आ गई, जब उन्होंने सामने से आ रही एक SUV को लूटने का प्लान बनाया. गाड़ी जैसे इन लुटेरों के पास पहुंची तो इन्होंने ने इसे रोक लिया लेकिन गाड़ी रोकने के बाद सभी को होश उड़ गए, क्योंकि इसके बाद उन्हें सीधे सलाखों के पीछे जाना पड़ गया.

पुलिस के मुताबिक एसआई राज कपूर, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल हेमचंद्र और गोरी शंकर एक सरकारी गाड़ी बोलेरो में हीरो होंडा चौक के पास गश्त कर रहे थे. एसआई कपूर ने शिकायत में कहा,’हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग राहगीरों को रोककर उनसे लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं. हमारी टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गई.’ गश्ती दल ने गिरोह को सतर्क करने से बचने के लिए अपनी बोलेरो से नीली और लाल बत्ती भी हटा दी थी.

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us