SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » Ujjain News: ससुराल गया था दामाद 2500 के लिए ऐसा विवाद हुआ कि चली गई जान जानिए क्या है मामला

Ujjain News: ससुराल गया था दामाद 2500 के लिए ऐसा विवाद हुआ कि चली गई जान जानिए क्या है मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Madhya Pradesh . 14 Dec 2024 . Saniya Ansari

अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही देर रात हॉस्पिटल परिसर में दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई भी हुई।

मृतक महिला के भाई राजमल निवासी नंगली मेघा ने बताया कि उसकी चाचा की बेटी रहीना की शादी 12 मार्च 2022 को बरखेड़ा निवासी सुनील के साथ की थी शादी में उनके द्वारा हैसियत अनुसार दान दहेज दिया गया था शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बहन रहीना का पति सुनील, सास सुनीता, ससुर शेर सिंह व दादी सास लाली देवी शादी में कम दहेज लाने के लिए ताने देने लगे थे और बार-बार दहेज के लिए प्रताडित करने लगे एवं आये दिन मारपीट करते रहते थे। दहेज कम लाने का ताना देकर उक्त लोगों ने मेरी बहन को बार-बार घर से निकाल दिया उसके बाद लोग समझा बुझाकर मेरी बहन रहीना को भेज देते थे ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक आल्टो कार व एक लाख रूपये की मांग करते थे 7 मार्च 2024 को मेरी बहन रहीना से दहेज की मांग की तो मेरी बहन अपने घर नंगली मेघा आ गई एवं उसने बताया कि मुझसे सास ससुर पति सहित अन्य लोग कार व एक लाख रूपये मांग रहे है और कहते है कि अगर तु दहेज लेकर नहीं आई तो तुझे जान से मार देंगे। मेरी दूसरी बेटी मुस्कान भी उसी ससुराल में रहती है और उसका पति संजय एवं ये सभी लोग मिलकर मेरी बहन को परेशान कर मारपीट करते थे उन्होंने बताया कि मेरी बहन के ससुराल वालों को बार-बार समझाया व बहन को ससुराल भेज दिया। इस पर 13 दिसंबर 2024 को छोटी बहन मुस्कान का फोन आया कि रहीना के पति सुनील, ससुर शेर सिंह व दादी सास लाली देवी ने रहीना को जहर दे रहे है। उसके ससुर शेर सिंह, सास सुनीता एवं दादी सास लाली देवी ने हाथ पकड रखे है एवं पति सुनील ने उसे जबरदस्ती जहर दे दिया उसके बाद रहीना को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया उसने बताया कि मेरी बहन रहीना का पति वाहन चोरी का काम करता है फिलहाल इस मामले को लेकर अलवर ग्रामीण सीओ मामले की जांच कर रही है

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us