SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » 3 विधायकों को झटका, 6 बाहरियों को इनाम, पुराने वफादारों पर भरोसा….. AAP की पहली लिस्ट में क्या क्या है खास?

3 विधायकों को झटका, 6 बाहरियों को इनाम, पुराने वफादारों पर भरोसा….. AAP की पहली लिस्ट में क्या क्या है खास?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi . 21 Nov 2024 . Saniya Ansari

पार्टी ने तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए है। इनमे ऋतुराज झा (किराड़ी), अब्दुल रहमान (सीलमपुर), गुलाब सिंह यादव (मटियाला) शामिल है। हालाँकि टिकट कटने की वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन यह माना जा रहा है कि प्रदर्शन या स्थानीय लोकप्रियता में कमी इसका कारण हो सकता है।

 

900+ Aam Aadmi Party Whatsapp Group Link Join 2024

 

आम आदमी पार्टी ने आगमनी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों कि अपनी पहली सूचि जारी कर दी है, जिसमे 11 उम्मीदवार शामिल है। यह सूचि राजनितिक हलकों में चर्चा का विषय बानी हुई है। पार्टी ने इसमें बाहरी नेताओ को प्राथिमिकता तो दी ही है, साथ ही तीन मौजूदा विधायकों को दरकिनार भी किया है। पार्टी के इस फैसले ने जहा एक तरफ कई तरह के सवाल खड़े किये है वही ये भी आस लगाए जा रहे है कि आखिर आम आदमी पार्टी इस रणनीति के तहत क्या संकेत दे रही है।

 

 बाहरी नेताओ पर बड़ा दाव

आप की इस सूचि में 6 बाहरी नेताओ को जगह दी गई है। इनमे से तीन भाजपा और तीन कांग्रेस से जुड़े रहे है।

भाजपा से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए ब्रम्हा सिंह तंवर को छतरपुर से टिकट दिया है। ब्रम्हा सिंह पूर्व विधायक रहे है। वही, किराड़ी से पूर्व भाजपा विधायक अनिल झा को भी आप ने मैदान में उतारा है। लक्ष्मी नगर से पूर्व भाजपा पार्षद बीबी त्यागी को भी पार्टी ने टिकट दिया है। इसके आलावा कांग्रेस नेता मतीन अहमद के बेटे ज़ुबैर चौधरी को सीलमपुर से, सीमापुरी से पूर्व कांग्रेस विधायक वीर सिंह धिंगान और मटियाला से पूर्व कांग्रेस विधायक सुमेश शौक़ीन को टिकट मिला है।

 

पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम

 

निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
छतरपुर ब्रह्मा सिंह तंवर
किराड़ी अनिल झा
विश्वास नगर दीपक सिंघला
रोहतास नगर सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर बीबी त्यागी
बदरपुर राम सिंह नेता
सीलमपुर जुबैर चौधरी
सीमापुरी वीर सिंह धींगान
घोंडा गौरव शर्मा
करावल नगर मनोज त्यागी
मटियाला सोमेश शौकीन

 

बता दें कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में काम कर रही है। अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी हुआ नहीं है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। भाजपा के खाते में 8 सीटें गई थीं, जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे।

 

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us