SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP किन लोगों को देगी टिकट, केजरीवाल ने कर दिया खुलासा…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP किन लोगों को देगी टिकट, केजरीवाल ने कर दिया खुलासा…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi . 20 Nov 2024 . Saniya Ansari

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस बात का खुलासा किया है कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में किन लोगों को टिकट देने की सोच रही है।
Delhi Elections: Arvind Kejriwal reveals criteria for AAP ticket  allocation, to consider THESE factors – India TV
देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वहीं, अब केंद्रशासित प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली में भी चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा समेत विभिन्न दल अभी से ही अपनी-अपनी तैयारियों में लग गए हैं। इन सब के बीच अब आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने खुलासा किया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में किन लोगों को टिकट देने का मन बना रही है।

कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा- केजरीवाल

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा है कि आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों को उनके काम, जीत की संभावना और जनता की राय के आधार पर टिकट दिए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि मैं किसी रिश्तेदार, परिचित या मित्र को टिकट नहीं दूंगा। कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा। मैं उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके काम, जीतने की संभावना और जनता की राय के आधार पर करूंगा।

 

पार्टी को ईश्वर और जनता का आशीर्वाद- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी दिल्ली में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। यहां केजरीवाल ने दावा किया है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव जरूर जीतेगी। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने सत्य के मार्ग का अनुसरण किया है और पार्टी को ईश्वर और जनता का आशीर्वाद प्राप्त है।

 

कब होंगे चुनाव?

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बात को ध्यान में रखा जाए कि केजरीवाल हर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को धर्म युद्ध करार दिया है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हर कीमत पर ये चुनाव जीतना चाहती है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आयोजन फरवरी 2025 में संभावित है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us