SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » दरिंदगी की हदें पार! जंगली सुअर के चक्कर में तेंदुए को पकाकर खा लिया, वन विभाग ने बरामद किया सिर…..

दरिंदगी की हदें पार! जंगली सुअर के चक्कर में तेंदुए को पकाकर खा लिया, वन विभाग ने बरामद किया सिर…..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Odisha . 20 Nov 2024 . Saniya Ansari

ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में एक तेंदुए का शिकार करने और उसे पकाकर खाने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Bihar News: आरा में गेंहू काट रहे किसानों पर तेंदुए ने किया हमला, पुलिस ने  लोगों को घर में रहने की दी नसीहत

ओडिशा के नुआपाड़ा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तेंदुए का शिकार किया गया है और फिर उसे पकाकर खाया गया है। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और तेंदुए का सिर बरामद कर लिया गया है।

 

क्या है पूरा मामला?

नुआपाड़ा जिले में वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देवधरा गांव के पास जंगल में जंगली सुअरों का शिकार करने के लिए लगाए गए जाल में एक तेंदुआ फंस गया था। आरोप है कि पुस्तम चिंदा (58) और हृषिकेश चिंदा (40) ने तेंदुए को मारकर उसकी खाल उतार ली और मांस पकाकर खा लिया।

 

वन विभाग के अनुसार, यह घटना 16 नवंबर की है। गुप्त सूचना के आधार पर वन अधिकारियों ने आरोपियों के ठिकानों पर छापा मारा, जिसमें तेंदुए की खाल, सिर और पका हुआ मांस बरामद किया गया। हालांकि, उनके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे।

 

खरियार फॉरेस्ट डिवीजन के सहायक वन संरक्षक एम.डी मुस्तफा सालेहा ने कहा कि जांच जारी है और पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें जुटी हैं।

 

वन विभाग ने स्थानीय समुदायों से अपील की है कि वे वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें और इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें। तेंदुए जैसे विलुप्त हो रही प्रजातियों के शिकार से न केवल प्रजातियों की पहचान खत्म हो जाती है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी प्रभावित होता है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

 

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us