Odisha . 11 Nov 2024 . Saniya Ansari
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को बिहार यात्रा दौरान दरभंगा में एम्स की आधारशिला रखेंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रविवार को बताया, पीएम मोदी बुधवार को दरभंगा में होंगे और 1700 करोड़ रुपये की सुपर-स्पेशियलिटी परियोजना के लिए भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी भी मौजूद रहेंगे। उत्तर बिहार में स्थित दरभंगा, पटना के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) वाला राज्य का दूसरा शहर बन जाएगा।
गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद कार चालक ने छात्र की चाकू मारकर की हत्या
अहमदाबाद के एक प्रमुख बिजनेस स्कूल में लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद कार के अज्ञात चालक ने 23 वर्षीय एक छात्र की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई जब मुद्रा संचार संस्थान (एमआईसीए) के दो छात्र बेकरी की दुकान से केक खरीदने के बाद मोटरसाइकिल से अपने संस्थान के एक छात्रावास लौट रहे थे।
जाट ने बताया कि कार चालक ने छात्रों का करीब 200 मीटर तक पीछा किया और फिर अपने वाहन से चाकू निकाला और उनमें से एक पर चाकू से वार कर दिया। पीड़ित की पहचान प्रियांशु जैन के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा, ‘आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हुई है, लेकिन हम उसकी तलाश कर रहे हैं और जल्द ही उसे पकड़ लेंगे।’
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता संस्थान में एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
मिनाती बेहरा को हटाने का आदेश
ओडिशा सरकार ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मिनाती बेहरा को हटाने का आदेश दिया है।







