Ghaziabad . 23 Oct 2024 . Saniya Ansari
मुरादनगर। थानाक्षेत्र के गांव से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी ने दो दिन तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

थानाक्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 11वीं में पढ़ती है। 10 अक्टूबर को किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव निवासी युवक पर अगवा करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की टीम किशोरी की तलाश में लगी थी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर किशोरी को बरामद कर आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि युवक ने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। एसीपी ने बताया कि मामले में दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है।







