SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » दिल्ली के कई इलाक़ों में वायु प्रदूषण ख़तरनाक स्तर तक पहुँचा…..

दिल्ली के कई इलाक़ों में वायु प्रदूषण ख़तरनाक स्तर तक पहुँचा…..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi 23 Oct 2024 . Saniya Ansari

बुधवार को राजधानी दिल्ली के कई इलाक़ों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार ख़तरनाक स्तर तक पहुंच गया है.

Tips to Survive Delhi's Air Pollution | Medanta

सुबह इसका असर कई इलाक़ों में स्पष्ट तौर पर देखा गया और लोगों को आंखों में जलन के अलावा सांस लेने में भी परेशानी महसूस होने लगी.

दिल्ली के कुछ ख़ास इलाक़ों की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के मुताबिक़ आनंद विहार में सुबह दस बजे एक्यूआई 406 तक पहुंच गया है.

जबकि दिल्ली के व्यस्त इलाक़े आईटीओ में यह 367 दर्ज हुआ है.

रोहिणी में वायु प्रदूषण का स्तर सुबर 10 बजे ख़तरनाक स्तर के बेहद क़रीब पहुंच गया है, इलाक़े में एक्यूआई 394 दर्ज हुआ है.

सीपीसीबी के मुताबिक़ एक्यूआई के 400 पार चले जाने को ख़तरनाक (सिवियर) माना गया है. यह स्वस्थ इंसानों पर भी असर डालता है और जिन्हें कोई बीमारी हो उनपर इसके गंभीर असर होते हैं.

जबकि सीपीसीबी के मुताबिक़ एक्यूआई 300 से 400 के बीच होने पर ज़्यादा देर तक ऐसे माहौल में रहने पर सांस संबंधी बीमारी हो सकती है.

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us