SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल न्यूज: पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर इंजन, नीचे दबने से चालक की मौत

शहडोल न्यूज: पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर इंजन, नीचे दबने से चालक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रविवार सुबह जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर यूपी ढाबा के पास सड़क हादसे में 24 वर्षीय ट्रैक्टर इंजन चालक दुर्गा बैगा की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर इंजन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में जा गिरा ।
शहडोल जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय ट्रैक्टर इंजन चालक की जान चली गई। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर यूपी ढाबा के पास ट्रैक्टर इंजन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया और फिर गड्ढे में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसके नीचे दब गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
यूपी ढाबा के पास सुबह छह बजे हुआ हादसा

मृतक की पहचान दुर्गा बैगा (24), निवासी जयसिंहनगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्गा किसी काम से ट्रैक्टर इंजन लेकर निकला था। रविवार सुबह करीब छह बजे जब वह शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर यूपी ढाबा के पास पहुंचा, तभी वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया। इसके बाद ट्रैक्टर इंजन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराया और गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

तेज रफ्तार में होने की बात आई सामने

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर इंजन काफी तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर इंजन पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गया, जिससे इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसके नीचे दब गया। हालांकि, वाहन की रफ्तार और हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दुर्घटना की असल वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us