SUBSCRIBE NOW

Home » bollywood » 295 करोड़ रुपये की नेटवर्थ लेकिन बीवी-बच्चों को बजाज स्कूटर पर बिठा निकला घूमने को- जानें क्या है मामला…

295 करोड़ रुपये की नेटवर्थ लेकिन बीवी-बच्चों को बजाज स्कूटर पर बिठा निकला घूमने को- जानें क्या है मामला…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bollywood 21 Oct 2024 Saniya Ansari

संजय दत्त ने बेहद प्यारे अंदाज में अपने जुड़वां बच्चों को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने बच्चों और पत्नी के साथ प्यारी फोटो भी शेयर की हैं.

बॉलीवुड में नायक और खलनायक बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर संजय दत्त का जलवा हमेशा कायम रहता है. 295 करोड़ के नेटवर्थ वाले सुपरस्टार आजकल बॉलीवुड के साथ साथ साउथ की फिल्मों पर भी फोकस कर रहे हैं. यश के साथ उनकी फिल्म केजीएफ 2 ने जबरदस्त गदर मचाया था. आज संजय दत्त के जुड़वां बच्चों का जन्मदिन है, जिसके चलते उन्होंने अपने बच्चों और फैमिली के साथ कुछ बेहद प्यारी फोटो शेयर करके उनको जन्मदिन की बधाई दी है. जबकि एक फोटो में वह स्कूटर पर बैठकर बच्चों और पत्नी के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं. इस सिंपल फोटो को देख फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

स्कूटर पर निकली संजय दत्त की फैमिली

अपने दोनों बच्चों के साथ एक कोजी फोटो शेयर करके संजय दत्त ने उन्हें जन्मदिन विश किया है. इस फोटो में संजय दत्त घर में बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. बेटी इकरा उनकी गोद में लेटी है और बेटा शाहरान उनके बगल में खड़ा है. दोनों ही बच्चे पापा के साथ बहुत करीब दिख रहे हैं. इसके साथ ही संजय दत्त ने बच्चों और पत्नी मान्यता दत्त के साथ भी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो स्कूटर पर विद फैमिली नजर आ रहे हैं. संजय दत्त के आगे दोनों बच्चे स्कूटर पर खड़े हैं और पीछे की सीट पर सूट पहन कर मान्यता बैठी है. ये फोटो एक हैप्पी मिडिल क्लास फैमिली की तरह दिख रहा है जिसमें हर सदस्य के चेहरे पर खुशी है.

295 करोड़ रुपये की नेटवर्थ लेकिन बीवी-बच्चों को बजाज स्कूटर पर बिठा निकला घूमने को- जानें क्या है मामला

 

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us