SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » ठेकेदार के साथ मारपीट की जिला पंचायत सदस्य ने की मुख्यमंत्री से शिकायत

ठेकेदार के साथ मारपीट की जिला पंचायत सदस्य ने की मुख्यमंत्री से शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरियाः संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र, बिरसिंहपुर पाली में ठेकेदार के साथ की गई कथित मारपीट के मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है।

उमरिया जिले के गुरुवाही में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं सहकारिता और उद्योग समिति की सभापति बेला अर्जुन सिंह सैयाम ने उन्हें पत्र सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। पत्र में कार्यपालन अभियंता राम आश्रय शर्मा पर ठेकेदार नीरज मिश्रा द्वारा लगाए गए मारपीट, गाली-गलौज की जांच कराने का अनुरोध किया गया है। ठेकेदार का आरोप है कि पाली थाने और पुलिस अधीक्षक उमरिया को शिकायत देने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा।

यह है मामलाः

ठेकेदार नीरज मिश्रा के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के सिविल डिवीजन क्रमांक-2 की टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के बाद उन्हें कार्यालय बुलाया गया। उनका आरोप है कि वहां कार्यपालन अभियंता राम आश्रय शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी दी। ठेकेदार ने इस घटना के संबंध में लिखित शिकायत देने और मेडिकल परीक्षण कराने की जानकारी दी है। नीरज मिश्रा के मुताबिक, उन्होंने सबसे पहले पाली थाने में शिकायत प्रस्तुत की।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us