SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » रोहिणी ब्लास्ट: दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम को चिट्ठी लिखकर मांगी ‘ justice League India ‘ चैनल की डिटेल, ली थी धमाके कि जिम्मेदारी

रोहिणी ब्लास्ट: दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम को चिट्ठी लिखकर मांगी ‘ justice League India ‘ चैनल की डिटेल, ली थी धमाके कि जिम्मेदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi 21 Oct 2024 . Saniya Ansari

रविवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब जब दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार में ब्लास्ट कि आवाज़ सुनाई दी तो इससे इलाके में दहशत फैल गई। इसके लगभग 20 मिनट बाद ही जैसे-जैसे एरिया में बड़ी-बड़ी जांच एजेन्सिओ का पहुंचना शुरू हुआ तो फिर इस मामले ने और भी चिंता बड़ा दी।
दिल्ली पुलिस ने Talegram को एक पत्र लिख कर ‘justice League India’ नमक चैनल से संभंधित जानकारी मांगी है। यह करवाई रोहिणी में हुए ब्लास्ट के बाद कि गई है। कल शाम, इस टैलीग्राम चैनल पर धमाके का सीसीटीवी फुटेज अपलोड किया गया। जिसमे इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली गई थी। हालाँकि, टैलीग्राम की तरफ से अभी तक दिल्ली पुलिस को कोई जवाब नहीं मिला है। रोहिणी ब्लास्ट की जांच जारी है, लेकिन अभी तक किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले की तह तक पहुँचने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।

रविवार सुबह साढ़े सात बजे हुआ था ब्लास्ट

बता दे कि रविवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब जब दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार में ब्लास्ट की आवाज़ सुनाई दी तो इससे इलाके में दहशत फैल गई। इसके लगभग 20 मिनट बाद ही जैसे-जैसे एरिया में बड़ी-बड़ी जांच एजेंसी का पहुंचना शुरू हुआ तो फिर इस मामले ने और भी चिंता बढ़ा दी। हालाँकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि ब्लास्ट कैसे हुआ? क्यों हुआ? किसने किया? मकसद क्या था? लेकिन इस ब्लास्ट ने त्योहारी सीजन में माथे पर बल ला दिए है।

2 किमी दूर तक सुनाई दी ब्लास्ट की आवाज़

धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज़ दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटनास्थल से ‘वाइट पाउडर’ बरामद किया है, और जाँच के लिए पहुंची जाँच एजेंसियों ने इस धमाके को ‘मिस्टीरियस ब्लास्ट’ कहा है, क्युकी मौके से किसी तरह का टाइमर, डेटोनार या कोई मेटल या फिर कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं मिला है।

CCTV फुटेच खंगाल रही दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ब्लास्ट साइट के आस-पास के कई किलोमीटर तक के CCTV फुटेच को खंगाल रही है। जिससे जानकारी मिल सके कि बम किसने रखा था। ब्लास्ट के आस-पास का मोबाइल का डंप डेटा भी कलेक्ट किया जा रहा है, जिसके जरिये ब्लास्ट पर संदिग्ध फ़ोन नंबर जो एक्टिव थे उसका पता लगाया जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us