Madhya Pradesh . 21 Oct 2024 . Saniya Ansari
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ नदी में डूबकर जान दे दी। नदी किनारे से बेग में महिला का सुसडे नोट भी मिला है जिससे उसने पति पर प्रताड़ित करने का अरूप लगाया है। महिला की दो बेटियों और बेटे की लाश मिल गई है लेकिन उसका शव अभी तक नहीं मिला है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नदी से एक 21 साल की युवती और उसके दो भाई-बहनो का शव शनिवार को बरामद किया गया है। कुछ दिनों पहले तीनो अपनी माँ के साथ लापता हो गए थे। पुलिस के अनुसार, यह घटना घरेलु उत्पीड़न के कारन हुई है और सभी ने आत्म्यहत्या की है।
तीन बच्चो का मिला शव
15 अक्टूबर को ममता जाटव अपने बच्चो के साथ गायब हो गई थी। ममता कल्याणी गांव की रहने वाली थी। इसके बाद उनके पति ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराइ थी।
उसी दिन पुलिस को धूमेश्वर धाम के पास सिंह नदी के किनारे एक बेग मिला था, जिसमे एक सुसडे नोट पाया गया था। उस नोट में ममता ने अपने पति द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के उल्लेख करते हुए लिखा था कि वह बच्चो के साथ आत्महत्या करने जा रही है।
पुलिस ने पति से शुरू कि पूछताछ
शनिवार को एसडीएआरएफ की टीम ने ममता कि बेटियों, भवना और भूमिका, और बेटे किट्टू के शव को नदी से बरामद किया। एएसपी शर्मा में कहा कि ममता का शव अब भी लापता है, और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने ममता के पति से पूछताछ शुरू कर दी है, और मामले कि जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा ममता के पति पर उत्पीड़न के आरोपों कि सतयता कि जाँच की जा रही है। इस हिरदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है और पुलिस मामले के हर पहलू कि जांच कर रही है। वही, पुलिस कि टीम ममता कि खोज में जुटी हुई है और मामले कि तह तक जाने की कोशिश कर रही है।







