श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- देवास : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की निवासी किशोरी ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मामले में सनसनीखेज घटनाक्रम भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है
पुलिस के अनुसार छात्रा ने अपने बयान में बताया कि वह आरोपी युवक को पहले से जानती थी। दोनों साथ पढ़ते थे। आरोप है कि एक वर्ष पूर्व युवक उसे इंदौर रोड स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी युवक शादी का भरोसा देकर उससे मोबाइल पर बातचीत करता रहा।
बाद में दोनो की पढ़ाई अलग-अलग जगह होने लगी। इस बीच किशोरी ने विवाह करने के लिए कहा तो युवक ने मना कर दिया। छात्रा ने जब इस बारे में किसी को बताने की बात कही तो युवक ने उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ पी लिया। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। काेतवाली पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।









