SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » गांजा तस्करीः ट्रेन से अनूपपुर पहुंच रही नशे की खेप

गांजा तस्करीः ट्रेन से अनूपपुर पहुंच रही नशे की खेप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुरः गांजा तस्करी के मामले में अब महिलाओं के इस्तेमाल की आशंका ने पुलिस के सामने जांच की नई चुनौती खड़ी कर दी है। कोतवाली पुलिस ने 10 अक्टूबर शनिवार को रेलवे स्टेशन अनूपपुर के आउटर के पास से ओडिशा निवासी दो महिलाओं को 6.460 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 60 हजार 400 रुपये बताई गई है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दोनों महिलाएं केवल गांजा लेकर पहुंची थीं या इनके पीछे तस्करी का कोई संगठित नेटवर्क भी सक्रिय है? क्या गांजे की खेप ट्रेन के माध्यम से अनूपपुर लाई जा रही थी और यहां इसकी सप्लाई के लिए अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। इन सवालों के जवाब पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

बतादें कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद रेलवे स्टेशन के आउटर से अमरकंटक तिराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर रात के समय कार्रवाई की गई। तलाशी में दोनों महिलाओं के बैग से टेप से लिपटे पैकेटों में गांजा मिला। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। दस दिनों के भीतर गांजा तस्करी के मामले में कोतवाली पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई बताई गई है।

ऐसे में यह पता लगाना महत्वपूर्ण होगा कि गिरफ्तार महिलाओं को गांजा किसने उपलब्ध कराया, अनूपपुर में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी और क्या इस कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us