SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर में पंडाल के पास जुए की फड़ पर छापा, कार-बाइक समेत नौ गिरफ्तार

जबलपुर में पंडाल के पास जुए की फड़ पर छापा, कार-बाइक समेत नौ गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- जबलपुर। रांझी के झंडा चौक स्थित दुर्गा पंडाल के पास जुआ खेल रहे नौ लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 67 हजार 450 रुपये नकद, आठ मोबाइल, ताश के पत्ते और तीन वाहन जब्त किए गए।

 हार-जीत का दांव लगाते मिले आरोपी

नगर पुलिस अधीक्षक शुभम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में ओमती, सिविल लाइंस, हनुमानताल और घमापुर पुलिस ने संयुक्त दबिश दी। मौके पर आरोपी ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते मिले।

आरोपियों ने भागने का प्रयास किया

पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन सभी घिर चुके थे। गिरफ्तार आरोपियों में बरउ मोहल्ला निवासी सौरभ केवट, दक्षिण मिलौनीगंज निवासी निखिल सोनी को दबोच लिया।

पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा

घमापुर के बंबा देवी मंदिर के पास निवासी मोंटल पासी, प्रेमसागर झंडा चौक निवासी लल्ला उर्फ सचिन अहिरवार, सिविल लाइंस हाउसिंग बोर्ड निवासी सुरजीत सिंह, घमापुर के रज्जन डेरी के पास निवासी अशोक प्रजापति, घमापुर के ओमकला मंदिर निवासी सिद्धार्थ सोंधा को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा।

वाहन के साथ पुलिस ने धर दबोचा

दक्षिण मिलौनीगंज निवासी जय चौहान और पनागर के पाठन मोहल्ला निवासी ताज बेग को धर दबोचा। पुलिस ने एक कार और दो दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us