श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- देवलोंद क्षेत्रमें खेत में घुसे नर हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। बोरवेल के पास करंट फैलने की बात सामने आई है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। इस घटना ने निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं
देवलौंद और बाणसागर क्षेत्र के आसपास के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में पिछले कुछ वर्षों से एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड मौजूद बताया जा रहा है। ऐसे में मृत हाथी उसी झुंड का हिस्सा है या कहीं से दूसरे क्षेत्र में आया था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
गौरतलब है कि एक दिन पहले बाणसागर अंतर्गत जगमल पंचायत के ग्राम सेझहरी में हाथियों के झुंड की मौजूदगी से परेशान ग्रामीणों की समस्या सामने आई थी। ग्रामीणों के अनुसार शाम होते ही हाथियों का झुंड गांव के आसपास पहुंच जाता है और कच्चे मकानों व फसलों को नुकसान पहुंचाता है। हाथियों की आवाजाही के दौरान बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे गांव में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में ग्रामीण लाठी और मशाल लेकर रातभर पहरा देने को मजबूर हैं।
हाथी की मौत ने खड़े किए सवाल









