SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » विवाद शांत कराना गार्ड को पड़ा भारी! जबलपुर मेडिकल कॉलेज में हंगामा करने वाले शराबी युवकों ने रास्ते में घेरकर पीटा

विवाद शांत कराना गार्ड को पड़ा भारी! जबलपुर मेडिकल कॉलेज में हंगामा करने वाले शराबी युवकों ने रास्ते में घेरकर पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर : नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे युवकों ने सुरक्षा गार्ड से मारपीट की। आरोप है कि रामपुर क्षेत्र से दुर्घटना का मामला लेकर अस्पताल पहुंचे कुछ युवकों ने शराब के नशे में पहले डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की। अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड चंदन सिंह ने जब युवकों को रोकने और अस्पताल परिसर से बाहर करने का प्रयास किया।

रास्ते में गिर कर पीटा

गार्ड चंदन सिंह केमुताबिक, अस्पताल में युवकों के हंगामा करने पर उन्होंने हस्तक्षेप किया था। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन युवकों की नाराजगी बनी रही। आरोप है कि सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद जब चंदन सिंह घर लौट रहे थे, तभी युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना की पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us