SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में रिश्वत के वीडियो पर एएसआई और लापरवाही पर हेड कांस्टेबल को एसपी ने किया सस्पेंड

शहडोल में रिश्वत के वीडियो पर एएसआई और लापरवाही पर हेड कांस्टेबल को एसपी ने किया सस्पेंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार अग्रवाल ने संदिग्ध आचरण और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जवाहरलाल राय को मालवाहक वाहन चालक से कथित तौर पर रुपये लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद निलंबित किया गया है।

उन्हें थाना ब्यौहारी से संबद्ध किया गया है। वायरल वीडियो में एएसआई हाईवे पर भूसे की बोरियों से लदे पिकअप वाहन को रोककर चालक से बातचीत करते और कथित तौर पर रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस विभाग में चर्चा में आ गया। कुछ पुराने वीडियो में भी मालवाहक वाहनों को रोकते हुए दिखाई देने के दावे किए जा रहे है।

लापरवाही पर एसपी ने लिया एक्शन

इसी तरह बुढार थाने के प्रधान आरक्षक चेतराम कौशिक को भी निलंबित किया गया है। पुलिस के अनुसार उन्होंने थाना प्रभारी को जानकारी दिए बिना कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से वारंटी की तलाश के लिए रवानगी दर्ज कराई, लेकिन वापस लौटने के बाद वारंटी की तलाश नहीं की।

साथ ही विवेचना संबंधी आवश्यक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us