SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » इंदौर में बीमार कुत्ते को डंडों से पीटा, बोरे में भरकर फेंका… सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…..

इंदौर में बीमार कुत्ते को डंडों से पीटा, बोरे में भरकर फेंका… सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Madhya Pradesh 16 Oct 2024 . Saniya Ansari

इंदौर शहर के लसूड़‍िया क्षेत्र की साग्रिला कॉलोनी में मादा डॉग से को गार्डों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। गार्डों ने पहले उसे पीटा फिर जाल डालकर उसे बोरे में बंद कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कॉलोनी के गार्ड ने इस तरह मादा डॉग को जाल में पकड़ा था।
 इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बेसहारा कुत्ते के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद उसे तेंदुए के लिए उपयोग होने वाले जाल से पकड़कर बायपास पर छोड़ आए। पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

फरियादी ने शिकायत में बताया कि रहवासियों ने उन्हें फोन कर जानकारी दी थी कि 14 अक्टूबर को साग्रिला कॉलोनी के गार्ड केवल, परम और मोहनलाल ने मादा डॉग को डंडे पीटकर घायल कर दिया। मादा डॉग पहले से निमोनिया व पीलिया से पीड़ित थी और उसका इलाज भी चल रहा था।

मादा डॉग से परेशान थे कॉलोनीवासी

फरियादी ने बताया कि उन लोगों ने श्वान से मारपीट कर सफेद रंग के बोरे में भर दिया और फेंकने के लिए चले गए। फरियादी का कहना है कि जब उसने लोगों से मारपीट का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि मादा डॉग कॉलोनी वालों को काटती थी। इसलिए उसे पीटकर ले गए। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि श्वान के काटने के मामले शहर में लगातार आते रहते हैं। अस्पताल में पीड़ित रैबीज के इंजेक्शन लगाने वाले प्रतिदिन आते हैं। वहीं श्वानों के साथ निर्दयता की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us