Madhya Pradesh . 16 Oct 2024 . Saniya Ansari
इंदौर शहर के लसूड़िया क्षेत्र की साग्रिला कॉलोनी में मादा डॉग से को गार्डों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। गार्डों ने पहले उसे पीटा फिर जाल डालकर उसे बोरे में बंद कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फरियादी ने शिकायत में बताया कि रहवासियों ने उन्हें फोन कर जानकारी दी थी कि 14 अक्टूबर को साग्रिला कॉलोनी के गार्ड केवल, परम और मोहनलाल ने मादा डॉग को डंडे पीटकर घायल कर दिया। मादा डॉग पहले से निमोनिया व पीलिया से पीड़ित थी और उसका इलाज भी चल रहा था।
मादा डॉग से परेशान थे कॉलोनीवासी
फरियादी ने बताया कि उन लोगों ने श्वान से मारपीट कर सफेद रंग के बोरे में भर दिया और फेंकने के लिए चले गए। फरियादी का कहना है कि जब उसने लोगों से मारपीट का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि मादा डॉग कॉलोनी वालों को काटती थी। इसलिए उसे पीटकर ले गए। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
बता दें कि श्वान के काटने के मामले शहर में लगातार आते रहते हैं। अस्पताल में पीड़ित रैबीज के इंजेक्शन लगाने वाले प्रतिदिन आते हैं। वहीं श्वानों के साथ निर्दयता की घटनाएं भी हो चुकी हैं।







