SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » दिल्ली: लापरवाही से गाड़ी चलाने पर टोका तो बदमाशों ने दो भाइयों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत….

दिल्ली: लापरवाही से गाड़ी चलाने पर टोका तो बदमाशों ने दो भाइयों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi .15 Oct 2024 Saniya Ansari

उत्तरपूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहा बाइक सही से चलाने की सलाह देने पर तीन लोगो ने एक युवक की चाकुओ से गोदकर हत्या करदी। इस घटना के इलाके में सनसनी फेल गई है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में बाइक सवार तीन लोगो ने कथित तौर पर 22 वर्षीय एक व्यक्ति को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज़ एजेंसी को दी। पुलिस ने बताया कि मामले में विकास नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अपराध में इस्तेमाल कि गई मोटरसाइकल बरामद करली गई है।

दशहरा मेले से लौटने से दौरान हुआ विवाद

मृतक कि पहचान प्रताप नगर निवासी अंकुर के रूप में हुई है। शनिवार को अंकुर अपने भाई हिमांशु के साथ दशहरा मेले से लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताय कि शुरूआती जांच के अनुसार सबोली रोड पर अंकुर और हिमांशु ने बाइक पर सवार तीन लोगो को सावधानी से गाड़ी चलने की सलाह दी।

इसको लेकर तीनो ने गाड़ी रोक दी और अंकुर व हिमांशु कि पिटाई शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक आरोपी ने चाकू निकाला और दोनों भाइयो पर वार करदिया। हिमांशु की गर्दन और जांच पर चाकू के घाव हो गए। जिसके बाद वह अंकुर को ई-रिक्शा से नज़दीकी अस्पताल ले गया। जहा डॉक्टरों ने उसे मर्त घोषित कर दिया।

सीने, पेट और जांच में चोट के निशान

अधिकारी ने कहा कि मृतक के सीने, पेट और जांघ पर चाकू से कई वार किये गए है। हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो अभी भी फरार है। उन्होंने आगे कहा कि अंकुर का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार के सदस्यों को सौप दिया गया है।
घटना का एक कथित सीसीटीवी फुटेच सोशल मिडिया पर वायरल हुआ है। जिसमे तीन लोग दोनों भाइयो पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे है। फुटेच में एक व्यक्ति हमलावरों में से एक को पकड़ने कि कोशिश करते हुए भी दिखाई दे रहा है। जबकि वह भाग रहे थे।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us