SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बोलेरो किराना दुकान में घुसी, ग्रामीण की मौत

बोलेरो किराना दुकान में घुसी, ग्रामीण की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अमरपुर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे  में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित किराना दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान के पास मौजूद एक ग्रामीण दीपू पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वे अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गोविंद शरण गौतम के रूप में बताई गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

अनियंत्रित हो गया था वाहनः जानकारी के अनुसार यह घटना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर के सामने हुई। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो सड़क किनारे स्थित किराना दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। 

घटनास्थल पर ही मौतः

हादसे में एक ग्रामीण को गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गोविंद शरण गौतम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि बोलेरो वाहन भुल्लू सिंह नामक व्यक्ति का है और घटना के समय वही वाहन चला रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन लगभग एक सप्ताह पहले ही खरीदा गया था। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसके चलते घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

पुलिस ने शुरू की जांचः

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की भूमिका को लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us