SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कहीं घर गिरा तो कहीं गई जान: शहडोल में बारिश के बीच दो अलग-अलग हादसे, चरखरी जलाशय में महिला की मौत

कहीं घर गिरा तो कहीं गई जान: शहडोल में बारिश के बीच दो अलग-अलग हादसे, चरखरी जलाशय में महिला की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। कहीं कच्चे मकान भरभराकर गिर रहे हैं तो कहीं जलभराव और हादसों के कारण लोगों की जान जा रही है। गोहपारू के चोरमारा गांव में बारिश के कारण एक महिला का कच्चा मकान गिर गया। वहीं, ब्यौहारी क्षेत्र में चरखरी जलाशय में डूबने से एक महिला की मौत हो गई।

गोहपारू तहसील के चोरमारा गांव निवासी गुलबिया (40) का कच्चा मकान बारिश के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय गुलबिया अपनी बच्ची के साथ जंगल गई हुई थीं। घर लौटने पर मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील मिला। घर में रखा अनाज और पूरा घरेलू सामान मलबे में दब गया। महिला ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।
मकान गिरने के बाद गुलबिया अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर रहने चली गई हैंपीड़िता का आरोप है कि वह मदद की उम्मीद लेकर ग्राम पंचायत पहुंची थीं, लेकिन पंचायत कर्मियों ने उनकी समस्या सुने बिना ही वापस लौटा दियामहिला ने प्रशासन से मकान गिरने की स्थिति का निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

इधर, ब्यौहारी तहसील के ग्राम सलैहा निवासी बिज्जू सिंह (पति शिवनारायण सिंह) की चरखरी जलाशय में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बिज्जू शनिवार सुबह करीब 8 बजे से लापता थीं। तलाश के दौरान पता चला कि उन्हें जलाशय की ओर जाते हुए देखा गया था।

सूचना मिलने पर ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की। ब्यौहारी एसडीएम अर्चना मिश्रा ने एसडीआरएफ दल को भी बुलाया। पुलिस, ग्रामीणों और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया। शाम करीब 3 बजे ग्रामीणों की मदद से बिज्जू का शव जलाशय से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us