SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया में जन्माष्टमी पर एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी,108 टीम बनी ‘लल्‍ला’ के जन्म की साक्षी

उमरिया में जन्माष्टमी पर एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी,108 टीम बनी ‘लल्‍ला’ के जन्म की साक्षी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   उमरिया। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जब मंदिरों में नंदलाल के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, उसी समय करकेली के ग्राम पड़ेरा में एक 108 एम्बुलेंस के भीतर नवजात की किलकारी गूंज उठी। 22 वर्षीय सिलोचिनी बाई गोंड को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 सेवा को सूचना दी।

पायलट प्रदीप कचेर तत्काल मौके पर पहुंचे

जिला प्रबंधक के निर्देश पर पायलट प्रदीप कचेर तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रसूता को अस्पताल लेकर रवाना हुए।रास्ते में प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रदीप कचेर ने सूझबूझ और तत्परता दिखाई और एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।

108 एम्बुलेंस सेवा के सेवाभाव और तत्परता की मिसाल

जन्माष्टमी के दिन हुआ यह प्रसव परिवार के लिए तो खुशी का अवसर बना ही,साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा के सेवाभाव और तत्परता की मिसाल भी बन गया। आपात स्थिति में समय पर पहुंचकर जीवन की रक्षा करना और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जिम्मेदारी निभाना 108 टीम की कार्यकुशलता को दर्शाता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us