श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल के जैन कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
कोतवाली पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 20 लाख रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में की गई। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक ने भी जायजा लिया था।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को फरियादी नवीन, निवासी जैन कॉलोनी, शहडोल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि उसके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी घर के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
घटना के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ टीम को बुलाकर जांच कराई गई और साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से जांच आगे बढ़ाते हुए संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पूछताछ शुरू की
चोरी के अन्य मामलों की भी पड़ताल
पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 20 लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम की कार्रवाई से 24 घंटे में खुला मामला
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सहित पुलिस टीम के उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारियों की भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया गया।














