SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में पटवारी ने होटल में बुलाकर की अश्लील बातें, युवती से काम के बदले 20 हजार रुपये मांगे

शहडोल में पटवारी ने होटल में बुलाकर की अश्लील बातें, युवती से काम के बदले 20 हजार रुपये मांगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    शहडोल। जिले के राजस्व विभाग की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। सोहागपुर तहसील के हल्का नंबर 72 में कार्यरत पटवारी आशीष सोनकर पर एक बेसहारा अनाथ युवती ने पद के दुरुपयोग, रिश्वतखोरी और व्हाट्सएप पर अश्लील बातचीत कर शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्य और चैट स्क्रीनशाॅट के साथ कलेक्टर को लिखित शिकायत दी है।

काम के बदले उससे 20 हजार रुपये की मांग

पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और उसकी पुश्तैनी जमीन ग्राम पंचायत चापा में है। उसने जमीन संबंधी कार्य और जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पटवारी आशीष सोनकर से संपर्क किया था। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि काम के बदले उससे 20 हजार रुपये की मांग की गई, जिसमें से 15 हजार रुपये नकद लिए गए।

होटल में बुलाने और आपत्तिजनक बातें की

युवती का कहना है कि पटवारी ने उसे होटल में बुलाने और आपत्तिजनक बातें करने का प्रयास किया, जिसे उसने शासकीय पद का दुरुपयोग और मानसिक शोषण बताया। विरोध करने पर उसके जमीन संबंधी कार्य रोक दिए गए और जाति प्रमाण पत्र भी नहीं बनाया गया।

जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया

युवती ने पटवारी के सहयोगी रवि पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसने दोबारा साक्ष्य के साथ शिकायत कर व्हाट्सएप चैट की जांच की मांग की है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us