SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर बाइक के परखच्चे उड़े, घर लौट रहे युवक की मौत से मचा कोहराम

शहडोल में तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर बाइक के परखच्चे उड़े, घर लौट रहे युवक की मौत से मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साखी बंधा के आगे सीधी रोड पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संदीप कोल (21), पिता पदुम कोल, निवासी खड्डा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, संदीप रविवार देर शाम ब्यौहारी से अपने घर की ओर जा रहा था। वह बाइक पर अकेला सवार था। जैसे ही वह साखी बंधा के आगे सीधी रोड पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ब्यौहारी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us