Madhya pradesh . 08 Oct 2024 . Saniya Ansari
MP: छतरपुर जिले के मोराहा हत्याकांड के मुख्य आरोपी भोला अहिरवार की ग्रिफ्तारी पर पुलिस ने 20 हज़ार का इनाम घोषित किया है। हालाँकि उसने अपनी ग्रिफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लिया, जिसमे उसने अपनी लोकेशन बताई है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में लड़की के बलात्कार के आरोपी ने सोमवार को उसके घर में कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमे उसके दादा की मौत हो गई और पीड़िता और उसके चाचा घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया की घटना सुबह मोहरा गांव में हुई थी। आरोपी भोला अहिरवार ने गोलीबारी की, जिसमे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
आरोपी बोला- मुझे ग्रिफ्तार करलो
हालाँकि पूरे मामले को लेकर अब खुद आरोपी भोला अहिरवार ने फेसबुक पर पोस्ट किया। जिसमे उसने लिखा कि उसने किसी का दुष्कर्म नहीं किया है। मामले को लेकर उसने अपनी लोकेशन बताई है और कहा कि मुझे ग्रिफ्तार करलो।







