Madhya Pradesh . 09 Oct 2024 . Saniya Ansari
उमरिया में एक साथ चार गांव के सचिवों को जेल हो गई। बताया जा रहा है कि इन चारो पंचायत सचिवों के ऊपर शासकीय योजना कि राशि का गबन का आरोप भी लगाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में लगातार हो रहे गबन के आरोप में इस बार प्रदेश सरकार कुछ नया करने के मूड में है। जिसकी तय्यरिया पूर्ण कर जेल भेज दिया गया है। जहा एमपी के उमरिया जिले के इतिहास में एक साथ 4 ग्राम पंचायत सचिवों को एक माह के लिए जेल भेजा गया है।
वही मिली जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया के द्वारा करकेली जनपद के चार सचिवों को एक माह के लिए जेल भी भेज दिया गया है। जहा इन चारो पंचायत सचिवों के ऊपर शासकीय योजना की राशि का गबन का आरोप भी लगाया जा रह है। कई बार जान सुनवाई ग्रामीणों के खिलाफ आवेदन दिया था। जिसके दौरान इन सभी सचिवों को नोटिस भेज कर जवाब माँगा गया था, लेकिन उनके द्वारा लम्बे समय से टालमटोल भी लगातार किया जा रहा था।
वही इसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह को ओहरिया ने इन सभी सचिवों को अंतिम अवसर भी दिया पर इसके बाद भी इनके द्वारा लगातार सीईओ के निर्देश पर लापरवाही बढ़ती जा रही थी और उनके द्वारा जवाब देने में आनाकानी की जा रही थी। जिसके बाद सीईओ जिला पंचायत उमरिया ने इन चार सचिवों को एक माह के लिए कल सोमवार को जेल भी भेज दिया है।
इन सचिवों के ऊपर हुई करवाई
वही भेजे गए चार सचिवों में मुख्य रूप से संतोष राय, कल्याण सिंह, सुभाष चंद्र राय और मानसिक को एक माह के लिए जेल भेज गया है।







