श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिला अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट प्रदीप पटेल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। प्रदीप ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित ‘सहायक प्रबंधक’ (Assistant Manager) परीक्षा में अपने दूसरे प्रयास में प्रदेश स्तर पर 7वीं रैंक हासिल की है।
डिंडोरी से शुरू हुआ था सफर
मूल रूप से उमरिया जिले की मानपुर तहसील के उरदना गांव के रहने वाले प्रदीप पटेल ने वर्ष 2013 में डिंडोरी जिले से एक फार्मासिस्ट के रूप में अपने शासकीय सेवा सफर की शुरुआत की थी। तीन वर्ष पूर्व उनका स्थानांतरण शहडोल जिला अस्पताल में हुआ, जहां वे वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
एक बेटे और एक बेटी के पिता प्रदीप ने नौकरी के साथ साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी और दूसरे ही प्रयास में यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।














