SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » स्कूल बस और आटो की टक्कर में एक की मौत

स्कूल बस और आटो की टक्कर में एक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अमरकंटकः ज्वालेश्वर मार्ग पर घने । कोहरे के बीच सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की स्कूल बस और सवारियों से भरे इलेक्ट्रानिक आटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में आटो चालक सतीश जायसवाल 50 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आटो में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अमरकंटक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार कपिलासंगम निवासी सतीश जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक आटो क्रमांक सीजी 10 सी एफ 1961 से सवारियां लेकर अमरकंटक से ज्वालेश्वर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान पोड़की की ओर से अमरकंटक आ रही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अमरकंटक की स्कूल बस क्रमांक एमपी 65 पी 0141 से आटो की भिड़ंत हो गई। बस चालक की पहचान चंद्रिका प्रसाद पड़वार उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया गया कि बस में करीब 35 बच्चे सवार थे, जिन्हें 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमरकंटक लाया जा रहा था।

हादसे में बस में सवार बच्चे सुरक्षित बताए गए हैं। दुर्घटना में, आटो सवार मीनाक्षी उर्फ मोहनी (23), निवासी टिकरी टोला अमरकंटक, तथा ललिता कीर (55), निवासी पिपरिया, जिला नर्मदापुरम घायल हुई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सा अधिकारी डा रानू सारीवान ने बताया कि दोनों महिलाओं के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं और फ्रैक्चर की आशंका है। चोटों की स्थिति एक्स-रे और अन्य जांच के बाद स्पष्ट होगी।

हादसे के संबंध में धरणीश कुमार पिता गोपाल सिंह पुसाम (40), निवासी वार्ड क्रमांक 13 टिकरीटोला अमरकंटक ने अमरकंटक थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार धरणीश कुमार ने बताया कि उनकी भतीजा बहू मीनाक्षी दुर्घटना में घायल हुई है और अमरकंटक अस्पताल में भर्ती है जिसे रेफर किया जा रहा है। पुलिस को दिए बयान में मीनाक्षी उर्फ मोहनी ने बताया कि वह आटो से ज्वालेश्वर तबरडबरा जा रही थी और उसके साथ एक अन्य महिला भी बैठी थी। सुबह करीब 7 बजे ज्वालेश्वर से पहले सामने से आ रही सरस्वती शिशु मंदिर की बस ने टक्कर मार दी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us