SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया में बारिश का कहर: पुल बहे, घर जमींदोज; खेतों में तबाही से किसानों की टूटी कमर

उमरिया में बारिश का कहर: पुल बहे, घर जमींदोज; खेतों में तबाही से किसानों की टूटी कमर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरिया। मानपुर जनपद क्षेत्र में पिछले 24 से 48 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण नदी-नालों में उफान आ गया है और तेज बहाव से कई पुल-पुलियाएं क्षतिग्रस्त होकर बह गई हैं

छिंदहा टोला और गड़िया टोला में पुलों को नुकसान

ग्राम कठार के छिंदहा टोला और गड़िया टोला में पुलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं ग्राम बिजौरी के पिपरहा टोला में भी बारिश के तेज बहाव में पुल बह गया। इससे ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।

अधिकांश पक्के मकानों में भी पानी टपकने से ग्रामीण परेशान

लगातार बारिश से कच्चे और कमजोर मकानों के धराशायी होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। कठार निवासी रविकांत पटेल का मकान बारिश की मार से जमींदोज हो गया। क्षेत्र के कई अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। वहीं अधिकांश पक्के मकानों में भी पानी टपकने से ग्रामीण परेशान हैं।
मेड़ टूटने से मिट्टी और फसल पानी के साथ बह गई

बारिश की सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। खेतों में पानी भरने और तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर खेतों की मेड़ें टूट गईं। मेड़ टूटने से मिट्टी और फसल पानी के साथ बह गई। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पलभर में बर्बाद हो गई। खेतों में खड़ी फसल को हुए नुकसान से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है।

ग्रामीण बोले-राहत के बजाय आफत बनकर बरसी

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश उनके लिए राहत के बजाय आफत बनकर बरसी है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित गांवों का तत्काल सर्वे कराने, क्षतिग्रस्त पुलों और मकानों का आकलन कर राहत एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही आवागमन बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त मार्गों और पुलों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us