श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुर के बरटोला में जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। आरोप है कि चाचा दल सिंह मरावी ने टांगी से हमला कर भतीजे प्रमोद सिंह मरावी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
अनूपपुर राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसनिहा के बरटोला में बुधवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा–भतीजे के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि 50 वर्षीय चाचा दल सिंह मरावी ने टांगी से हमला कर अपने 48 वर्षीय भतीजे प्रमोद सिंह मरावी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम भेज दिया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बरकरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।














