SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अज्ञात वाहन ने तीन गोवंशों को कुचला

अज्ञात वाहन ने तीन गोवंशों को कुचला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः अमलाई थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे पर बटुरा मुख्य मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रांसपोर्ट वाहन की चपेट में आने से तीन गोवंशों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों और बटुरा उपसरपंच के अनुसार, यह हादसा जय अंबे ट्रांसपोर्ट के वाहनों की बेलगाम रफ्तार और लापरवाही का नतीजा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय ट्रांसपोर्ट के वाहन इस मार्ग से बेहद खतरनाक गति से गुजरते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर एकत्र हो गए। मृत गोवंशों को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

ग्रामीणों ने आरोपित वाहन व उसके चालक पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों और उपसरपंच ने अमलाई पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदार वाहन और चालक पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे चक्काजाम करेंगे।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us